अजय राय के बयान पर वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, एफआईआर की मांग

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय द्वारा महोबा दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और महोबा एसपी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया।भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिला मुख्यालय स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी को लिखित शिकायत पत्र सौंपकर अजय राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता की टिप्पणी अमर्यादित और अनुचित है, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायत पत्र सौंपने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय परिसर में नारेबाजी करते हुए अजय राय का पोस्टर दहन कर विरोध जताया।

इस दौरान अनूप जायसवाल ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाया कि अजय राय के बयान से काशी की संस्कृति और जनभावनाओं को ठेस पहुंची है।कार्यक्रम में भाजपा काशी क्षेत्र कार्यालय मंत्री अधिवक्ता श्रीप्रकाश शुक्ला, विपुल कुमार पाठक, शंकर जायसवाल, रजनीश अग्रवाल, सुनील कन्नौजिया, राहुल जायसवाल, धीरेंद्र शर्मा समेत कई कार्यकर्ता और अधिवक्ता मौजूद रहे। 






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post