सुसुवाही वार्ड में 17.03 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का शिलान्यास

सुसुवाही वार्ड संख्या-39 स्थित सत्संग विहार कॉलोनी में 17.03 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड निर्माण परियोजना का शिलान्यास शुक्रवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने शिलान्यास किया।इस दौरान अशोक कुमार तिवारी एवं रोहनिया विधायक सुनील पटेल की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आयोजन सुसुवाही वार्ड के पार्षद सुरेश पटेल के नेतृत्व में किया गया।निर्माण कार्य के तहत सत्संग विहार कॉलोनी में कोमल निवास से गीता भारती के घर तक सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना की जिम्मेदारी जिला नगरीय विकास अभिकरण को सौंपी गई है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार नगरीय क्षेत्रों में सड़क, जल निकासी और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और विकास कार्य के लिए सरकार एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया।






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post