काशीपुर देउरा स्थित आदिशंकराचार्य महासंस्थानम्, श्री काशी सुमेरु पीठ में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में शिव महापुराण एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। गुजरात से पधारे सदानंद जी महाराज द्वारा कथा का रसपान कराया जा रहा है।इस अवसर पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि पुरुषोत्तम मास भगवान श्रीहरि विष्णु की अनंत कृपा, भक्ति और आध्यात्मिक साधना का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि इस पावन मास में जप-तप, दान-पुण्य, कथा श्रवण और भगवान विष्णु की आराधना से मनुष्य को विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता कर सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत बनाने की अपील की।
Tags
Trending


