ग्रीष्म ऋतु के अत्यधिक उष्ण नौ दिवसीय काल “नौतपा” के प्रारंभ होते ही श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान श्री विश्वेश्वर का विशेष अभिषेक आरंभ किया गया।नौतपा के प्रथम दिवस पर बाबा का अभिषेक गुलाब, लीची और आम के रस से विधिवत संपन्न हुआ। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर से जुड़े लोगों के अनुसार नौतपा के पूरे नौ दिनों तक भगवान श्री विश्वेश्वर का प्रतिदिन अलग-अलग प्रकार के फलों के रस से विशेष अभिषेक किया जाएगा। इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान का उद्देश्य भीषण गर्मी के दौरान बाबा विश्वनाथ को शीतलता अर्पित करना तथा समस्त भक्तों को आध्यात्मिक शांति एवं शीतलता का संदेश देना है।
Tags
Trending


