रामकटोरा में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

चिंतामणि बाग रामकटोरा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन कथा का शुभारंभ महंत बालक दास के श्रीमुख से हुआ। कथा प्रारंभ होने से पूर्व श्रीमद्भागवत महापुराण का पारायण मुख्य यजमान दिनेश कुमार एवं मीनू देवी द्वारा संकल्प, देव स्थापना एवं विधिवत पूजन के साथ संपन्न कराया गया।कथा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोजन समिति द्वारा कूलर, पंखे एवं शीतल जल की समुचित व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ कथा श्रवण किया।

कथा के समापन पर मुख्य यजमान एवं अशोक कसेरा सहित श्री कृष्ण उत्सव सेवा समिति के सदस्यों द्वारा महाआरती की गई।वहीं प्रसाद सेवा संस्था एवं संस्था के कोषाध्यक्ष भईया लाल तथा घनश्याम कसेरा की ओर से प्रसाद वितरण किया गया, जिसे श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।




Post a Comment

Previous Post Next Post