प्रधानमंत्री पर टिप्पणी को लेकर बीजेपी का जोरदार प्रदर्शन, अजय राय और राहुल गांधी का फूंका पुतला

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान के विरोध में जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अजय राय और राहुल गांधी का पुतला दहन कर नारेबाजी की।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे बीजेपी युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और काशी के सांसद के खिलाफ की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी से कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता किसी भी अभद्र टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

बीजेपी नेताओं ने अजय राय पर निशाना साधते हुए उनकी कार्यशैली और बयानों पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता लगातार विवादित बयान देकर राजनीतिक माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार की बयानबाजी जारी रही तो विरोध प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान जिला मुख्यालय परिसर में काफी देर तक राजनीतिक नारेबाजी होती रही।




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post