महोबा कांड को लेकर योगी सरकार पर बरसीं सरिता पटेल, कांग्रेस ने महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने महोबा की घटना को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रदर्शन के दौरान यूपी कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सरिता पटेल ने योगी सरकार की कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा के दावों पर गंभीर सवाल खड़े किए।मीडिया से बातचीत में सरिता पटेल ने कहा कि महोबा में बच्ची के साथ हुई घटना बेहद शर्मनाक है और सरकार अपराधियों को बचाने में लगी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब अजय राय पीड़ित परिवार से मिलने और न्याय की मांग करने जाते हैं, तो सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें फंसाने का प्रयास करती है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। चाहे महोबा की घटना हो या उन्नाव की घटनाएं, महिलाओं और बेटियों के मन में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने सरकार के महिला सुरक्षा और “नारी वंदन” जैसे दावों को भी निशाने पर लिया।राहुल गांधी और अजय राय पर दर्ज मुकदमों को लेकर सरिता पटेल ने कहा कि कांग्रेस दमनकारी नीतियों से डरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा, “हम गांधी के सिपाही हैं। मुकदमों और लाठियों से कांग्रेस झुकने वाली नहीं है।”उन्होंने कहा कि महोबा की बेटी को न्याय मिलने तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा और पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाती रहेगी। वहीं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के पुतला दहन विवाद पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं के रोजगार, महंगाई और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सरकार को लगातार घेरती रहेगी।




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post