वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस, गोदौलिया पर मिठाई बांटकर मनाई खुशी

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत की खुशी में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर में विजय जुलूस निकाला। मंडल अध्यक्ष सोमनाथ यादव के नेतृत्व में जंगमबाड़ी से शुरू हुआ जुलूस गोदौलिया चौराहे तक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई।

जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने जीत के समर्थन में नारेबाजी भी की। गोदौलिया पहुंचने पर लोगों को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया गया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से पार्षद विजय द्विवेदी, चैनू दादा, राम गोपाल वर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post