काशी की सांस्कृतिक विरासत को समर्पित विभा परिधान का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक एवं व्यवसायिक जगत से जुड़े लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ नीलकंठ तिवारी ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया, जबकि विशिष्ट अतिथि डॉ प्रदीप कुमार राय ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
“विभा परिधान” में साड़ियों, सूट्स एवं लहंगों की आकर्षक श्रृंखला प्रस्तुत की गई, जिसमें पारंपरिक शिल्प और आधुनिक डिजाइनों का सुंदर संगम देखने को मिला। प्रतिष्ठान का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता, नवीन डिजाइनों और किफायती दामों के साथ विशेष खरीदारी अनुभव उपलब्ध कराना है।यह प्रतिष्ठान रविंद्रपुरी चौराहा, भेलूपुर स्थित लेन नंबर 9 में स्थित है। उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ की सराहना की और संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

