मनीष सिंह हत्याकांड : फूलपुर में पुलिस–बदमाश मुठभेड़, दो इनामी बदमाशों को लगी गोली

जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियांव इलाके में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान चर्चित मनीष सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे 50-50 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, पकड़े गए बदमाशों की पहचान मनीष राजभर और आशीष राजभर के रूप में हुई है। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और पुलिस को उनकी तलाश थी। सूचना मिलने पर वाराणसी एसओजी प्रभारी गौरव कुमार सिंह और फूलपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह की संयुक्त टीम ने करखियांव क्षेत्र में घेराबंदी की।

बताया जा रहा है कि पुलिस को देखते ही दोनों बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों को दौड़ाकर गोली मारी, जिससे उनके पैर में गोली लग गई और वे घायल हो गए।घायल बदमाशों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके से हथियार भी बरामद किए हैं और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।इस मुठभेड़ को मनीष सिंह हत्याकांड में बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार दबाव बना हुआ था।



Post a Comment

Previous Post Next Post