ग्रीष्मावकाश से पहले नवनीता कुंवर पब्लिक स्कूल में बच्चों ने मनाई आइसक्रीम पार्टी

 सुसवाही स्थित नवनीता कुंवर पब्लिक स्कूल परिसर में ग्रीष्मावकाश से पूर्व बच्चों के लिए विशेष आइसक्रीम पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक के बच्चों ने उत्साह, उमंग और खुशी के साथ दिन बिताया।विद्यालय के नर्सरी विंग के बच्चों ने खेल-कूद, नृत्य और मस्ती के बीच आइसक्रीम का आनंद लिया। वहीं कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों ने केशव हॉल सभागार में हिंदी, विज्ञान, गणित और सामान्य ज्ञान विषयों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने आइसक्रीम का स्वाद लेकर छुट्टियों का स्वागत किया।

कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने कक्षा-कक्ष परीक्षण के बाद विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। विद्यालय की ओर से आयोजित आइसक्रीम पार्टी को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर राय ने बच्चों को ग्रीष्मकालीन बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि गर्मी की छुट्टियां बच्चों के लिए परिवार के साथ समय बिताने, अपने ज्ञान को बढ़ाने और स्वयं को बेहतर बनाने का अवसर होती हैं।

 उन्होंने बच्चों को खेल-कूद, व्यायाम और स्वस्थ मनोरंजन के माध्यम से अपनी दिनचर्या संतुलित रखने की सलाह दी, ताकि अवकाश के बाद वे नई ऊर्जा और उमंग के साथ विद्यालय लौट सकें।कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चे मुस्कुराते हुए अपने घरों के लिए रवाना हुए। छुट्टियों और आइसक्रीम पार्टी की खुशी बच्चों के चेहरों पर साफ झलक रही थी।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post