हजरत सैयद सलार मसूद गाजी रहमतुल्लाह अलैह की मेदनी एवं पलंग-पीढ़ी की रस्म दरगाह कमेटी के गद्दीनशीन हाजी एजाजुद्दीन हाशमी की देखरेख तथा सदर हाजी सेराजुद्दीन अहमद की सरपरस्ती में श्रद्धा और अकीदत के साथ सम्पन्न हुई। दरगाह परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गाजी मियां बाबा की मेदनी की रस्म अदा की गई। इसके बाद पलंग-पीढ़ी और निशान के साथ जायरीन एवं अकीदतमंदों ने दरगाह परिसर के चारों ओर परंपरागत जुलूस निकाला। कार्यक्रम सरकार एवं प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया गया। मेदनी पलंग-पीढ़ी का सामान लेकर दरगाह कमेटी के पदाधिकारियों और जायरीनों ने गाजी मियां बाबा के श्रृंगार कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान दरगाह परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा और अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. अजीजुर्रहमान, नियाजुद्दीन हाशमी, अब्दुल्लाह हाशमी, शमीम अख्तर, डंके बरदार कैसर हयात हाशमी, आरिफ हाशमी, कोड़े बरदार निजामुद्दीन, निशान बरदार मुख्तार अहमद तथा मस्क बरदार अब्दुल लतीफ फौव्वारा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। यह जानकारी हाजी एजाजुद्दीन हाशमी, गद्दीनशीन रौंजा गाजी मियां, वाराणसी द्वारा दी गई।
Tags
Trending

