वन डे गवर्नेंस सेंटर से अब एक दिन में मिलेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

उत्तर प्रदेश में नागरिक सेवाओं को तेज और सरल बनाने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के नगर निगमों में “वन डे गवर्नेंस सेंटर” स्थापित किए जा रहे हैं, जहां जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र समेत कई जरूरी सेवाएं एक ही दिन में उपलब्ध कराई जाएंगी।नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन सेंटरों पर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के अलावा संपत्ति से जुड़े दाखिल-खारिज जैसे कार्य भी त्वरित रूप से किए जाएंगे, जिससे आम लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

सरकार ने इस व्यवस्था की शुरुआत लखनऊ से कर दी है और जल्द ही प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर जैसे प्रमुख शहरों में भी इसे लागू किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाने के साथ-साथ सेवाओं की डिलीवरी को समयबद्ध बनाना है।कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों को बेहतर और त्वरित सुविधाएं देने के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, ताकि लोगों को वास्तविक लाभ मिल सके।नई व्यवस्था के तहत सामान्य मामलों में उसी दिन प्रमाण पत्र जारी करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि जटिल मामलों का भी जल्द निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। सेंटरों पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाएं और आधुनिक व्यवस्थाएं भी उपलब्ध होंगी। 



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post