केंद्र सरकार के सचिव वी. उमाशंकर ने की परियोजनाओं की समीक्षा, 15 अगस्त तक काशी को रोपवे की सौगात मिलने की उम्मीद

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव वी. उमाशंकर अपने वाराणसी दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर में चल रही विभिन्न आधारभूत परियोजनाओं की गहन समीक्षा की।बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में सचिव वी. उमाशंकर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत काशी में कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है।उन्होंने जानकारी दी कि काशी में प्रस्तावित रोपवे परियोजना का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और उम्मीद है कि आगामी 15 अगस्त तक शहरवासियों को इसकी सौगात मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि परियोजना के दौरान कई तकनीकी और भौगोलिक चुनौतियां सामने आईं, लेकिन अब दो से तीन स्टेशनों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है।

सचिव के अनुसार, गौदोलिया और गिरजाघर स्टेशन के बीच होप पुलिंग का कार्य 10 मई से शुरू किया जाएगा, जिसे पूरा करने में करीब 15 से 20 दिन का समय लगेगा। इसके बाद जुलाई माह से रोपवे का परीक्षण कार्य शुरू होगा।इसके अलावा, सिग्नेचर ब्रिज परियोजना पर भी उन्होंने अपडेट देते हुए बताया कि बाढ़ के पानी की समस्या के चलते कार्य में देरी हुई थी, लेकिन अब DMRC की नई तकनीक और उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से इस समस्या का समाधान कर लिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सिग्नेचर ब्रिज का निर्माण कार्य सितंबर से अक्टूबर के बीच शुरू हो जाएगा।इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे और परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया।





Post a Comment

Previous Post Next Post