कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए सत्ती माता मंदिर में हवन-पूजन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर चेतगंज स्थित सत्ती माता मंदिर में श्रद्धापूर्वक हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत हवन संपन्न कराया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने आहुति अर्पित कर अजय राय के जल्द स्वस्थ होने और दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और लोगों ने एकजुट होकर सकारात्मक ऊर्जा के साथ प्रार्थना की।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि अजय राय प्रदेश की राजनीति में एक सक्रिय और जनप्रिय नेता हैं, जिनका स्वस्थ रहना संगठन और समाज दोनों के लिए बेहद आवश्यक है।हवन-पूजन के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया और उपस्थित लोगों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा में सक्रिय होने की कामना की।कार्यक्रम में मुख्य रूप से शुभम सेठ (गोलू), प्रदीप कनौजिया, गोपाल सेठ, अजीत निगम, राजेश निगम, सुमित गुप्ता, सुमित साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post