इंटरनेशनल हिंदू स्कूल के समर कैंप में बच्चों ने सीखे आधुनिक और पारंपरिक कौशल

इंटरनेशनल हिंदू स्कूल, नगवां-लंका में आयोजित समर कैंप के समापन अवसर पर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। 18 मई से 25 मई 2026 तक चले इस समर कैंप में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।समर कैंप में विद्यार्थियों को वैदिक गणित, योगाभ्यास, अबैकस, रोबोटिक्स, क्रिकेट, कबड्डी, ह्यूमन चेस, ताइक्वांडो, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, कला, संगीत, वेस्टर्न डांस और मेंहदी सहित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्राप्त कर छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित नजर आए।

समापन समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. सुमन कुमार मिश्र ने अमेरिका के ओहायो से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को निरंतर नए कौशल और संस्कार देने के लिए प्रयासरत है।उन्होंने कहा कि तकनीकी आधुनिकता के साथ-साथ विद्यालय छात्रों को भारत के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का भी कार्य कर रहा है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक संध्या मिश्रा, प्रधानाचार्य संतोष कुमार तिवारी, शैक्षिक सलाहकार जयंती सामंत, उप-प्रधानाचार्य गणेश शंकर चतुर्वेदी तथा हेड मिस्ट्रेस अनुपम श्रीवास्तव सहित समर कैंप के सभी प्रशिक्षक मौजूद रहे।




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post