साइबर क्राइम टीम को बड़ी सफलता, बैंक खातों से ठगी करने वाले गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार

साइबर क्राइम थाना वाराणसी की टीम ने बैंक खातों से साइबर ठगी कर अवैध निकासी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन, फर्जी कूटरचित आधार कार्ड तथा नकदी बरामद की है।पुलिस के अनुसार 24 मई 2026 को शिवदत्त हरिजन ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बैंक खाते से अवैध रूप से 12 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली गई। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मोहित अग्रवाल के निर्देश पर डीसीपी अपराध के नेतृत्व तथा विदुष सक्सेना की निगरानी में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 27 मई को वाराणसी से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुरेंद्र कुमार एवं विनय कुमार के रूप में हुई है।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले लोगों के बैंक खातों से जुड़े मोबाइल नंबरों की सिम को चोरी, छल अथवा “सिम अपडेट” के नाम पर स्वैप करा लेते थे। इसके बाद आरोपी PayTM, PhonePe, G-Pay और Mobikwik जैसे यूपीआई एप सक्रिय कर खातों से रकम निकाल लेते थे। फर्जी आधार कार्ड एवं कूटरचित पहचान पत्रों के माध्यम से विभिन्न सीएसपी सेंटरों से नकदी निकाली जाती थी, जिसे बाद में आपस में बांट लिया जाता था।पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ साइबर अपराध समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में योगेंद्र प्रसाद, विजय नारायण मिश्र, संजीव कन्नौजिया तथा आलोक रंजन सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। 




Post a Comment

Previous Post Next Post