महानगर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं अजय राय के खिलाफ भाजपा द्वारा कथित रूप से की जा रही अशोभनीय एवं अलोकतांत्रिक गतिविधियों के विरोध में मंगलवार को लंका थाना पहुंचकर तहरीर दी।युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
महानगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष चंचल शर्मा ने कहा कि यदि विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया गया तो युवा कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सड़क से सदन तक लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की राजनीतिक प्रताड़ना का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दिया जाएगा।इस अवसर पर ओम शुक्ला, धीरज सोनकर, आयुष पटेल, आजाद दुबे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


