धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, सम्मान लेते भावुक हुईं हेमा मालिनी; बेटी अहाना की आंखें नम

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र को मरणोपरांत देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने यह सम्मान ग्रहण किया। यह पल पूरे परिवार के लिए भावनात्मक रहा। समारोह के दौरान धर्मेंद्र को याद करते हुए हेमा मालिनी भावुक नजर आईं। उनकी बेटी अहाना देओल भी समारोह में मौजूद थीं और उनकी आंखें नम दिखाई दीं। अहाना के पति वैभव वोहरा भी उनके साथ नजर आए और परिवार को संभालते हुए दिखाई दिए। 

धर्मेंद्र को भारतीय सिनेमा में छह दशक से अधिक समय तक दिए गए उनके योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। परिवार ने इसे गर्व और भावनाओं से भरा एक विशेष क्षण बताया।




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post