"T20 में 200 रन बनाने का सपना: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का किया दावा"

महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा लक्ष्य तय किया है, जिसे सुनकर क्रिकेट जगत में चर्चा तेज हो गई है। आईपीएल में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पहचान बनाने वाले वैभव ने खुलकर कहा है कि उनका सपना टी20 क्रिकेट में 200 रन बनाना है। एक बातचीत के दौरान वैभव ने कहा कि अगर उन्हें पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी करने का मौका मिले, तो वह टी20 में दोहरा शतक लगा सकते हैं। उनका अगला बड़ा लक्ष्य टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर को पीछे छोड़ना है। 

यह रिकॉर्ड फिलहाल क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 2013 में आईपीएल के दौरान नाबाद 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी। वैभव ने साफ कहा कि वह इस रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास रचना चाहते हैं। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी कम उम्र में इतना बड़ा लक्ष्य रखना वैभव के आत्मविश्वास और निडर सोच को दिखाता है। हालांकि टी20 में 200 रन बनाना अब तक किसी बल्लेबाज के लिए संभव नहीं हो पाया है, लेकिन वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी शैली उन्हें भविष्य का बड़ा स्टार बना सकती है।




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post