वाराणसी में मजदूर दिवस पर CPI कार्यालय में ध्वजारोहण, श्रमिकों को किया गया नमन

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर दशाश्वमेध स्थित सीपीआई कार्यालय में ध्वजारोहण कर मजदूरों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने श्रमिकों के अधिकारों और संघर्षों को स्मरण करते हुए उनके योगदान को नमन किया।इस अवसर पर हीरा लाल यादव ने कहा कि मजदूर दिवस का इतिहास संघर्ष और बलिदान से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि अमेरिका के शिकागो में अंग्रेजों द्वारा मजदूरों पर गोली चलाई गई थी, जिसमें कई श्रमिकों ने अपनी जान गंवाई। उन्हीं शहीद मजदूरों की याद में हर वर्ष 1 मई को मजदूर दिवस मनाया जाता है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मजदूरों के हक, सम्मान और एकजुटता पर बल दिया तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्प लिया।इस दौरान प्रमुख रूप से कामरेड हीरा लाल यादव, कामरेड शिवनाथ यादव, राजेश कुमार सिंह, कामरेड मोविन अहमद, चुलबुल यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post