मदर्स डे के अवसर पर रविवार को नवनिर्मित सामने घाट पर गंगा मित्रों द्वारा विशेष गंगा सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गंगा घाट एवं तलहटी से कूड़ा निकालकर कूड़ेदान में डाला गया।गंगा मित्रों ने स्थानीय लोगों एवं दर्शनार्थियों को गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ घाट और स्वच्छ गंगा का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सी. शेखर, सीनियर गंगामित्र कोऑर्डिनेटर, महामना मालवीय गंगा शोध केंद्र बीएचयू ने गंगा स्वच्छता अभियान की सराहना की। वहीं गंगामित्र कोऑर्डिनेटर धर्मेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि उनकी टीम पिछले छह वर्षों से लगातार गंगा सफाई अभियान चला रही है।
Tags
Trending

