बीजिंग बैठक के बाद पटरी पर लौटते भारत-चीन संबंध, सीमा शांति पर बनी सहमति

भारत और चीन के बीच संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में सकारात्मक संकेत मिले हैं। बीजिंग में आयोजित भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय कार्य तंत्र (WMCC) की 35वीं बैठक में दोनों देशों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर शांति और स्थिरता बनाए रखने पर जोर दिया।

बैठक में दोनों पक्षों ने सीमा क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की और हाल के समय में बनी स्थिरता पर संतोष जताया। साथ ही, यह सहमति बनी कि सीमा पर शांति बनाए रखना द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए बेहद जरूरी है।वार्ता के दौरान भारत और चीन ने कूटनीतिक एवं सैन्य स्तर पर संवाद जारी रखने पर सहमति व्यक्त की। इसके अलावा, विशेष प्रतिनिधि स्तर की अगली बैठक की तैयारी भी जल्द शुरू करने का निर्णय लिया गया।

दोनों देशों ने सीमा प्रबंधन को और बेहतर बनाने, आपसी विश्वास बढ़ाने और तनाव कम करने के लिए निरंतर बातचीत जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख में सैन्य गतिरोध के बाद भारत-चीन संबंधों में तनाव बढ़ गया था। हालांकि, हाल के महीनों में लगातार हो रही वार्ताओं से रिश्तों में सुधार के संकेत मिल रहे हैं।







Post a Comment

Previous Post Next Post