राजधानी दिल्ली में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चोरी के शक में एक 25 वर्षीय युवक की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, युवक पर चोरी करने का आरोप लगाकर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। मामले में पुलिस ने दो नाबालिग समेत आठ आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि पूरी घटना की सच्चाई सामने आ सके। साथ ही, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।


.jpeg)