इंटरनेशनल हिन्दू स्कूल का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम इस वर्ष शानदार रहा। नगवां, लंका स्थित विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।मानविकी वर्ग में आकांक्षा ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया। इसी वर्ग में कुमार गणेश ने 92 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। जीवविज्ञान वर्ग में उन्नति जायसवाल ने 88 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया।
गणित वर्ग में मोहन सिंह ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि शुभम सिंह 84 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वाणिज्य वर्ग में नील सिन्हा ने 85 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा आस्था पाण्डेय ने 83 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. सुमन कुमार मिश्र ने अमेरिका से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय बच्चों के सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास और नैतिक संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि महाभारत कथा के माध्यम से छात्रों में नैतिक मूल्यों के विकास का प्रयास विद्यालय की विशेष पहल है।
विद्यालय की प्रबंधक संध्या मिश्र, शैक्षणिक सलाहकार जयंती सामंत, प्रधानाचार्य संतोष कुमार तिवारी, उप-प्रधानाचार्य गणेश शंकर चतुर्वेदी एवं हेड मिस्ट्रेस अनुपम श्रीवास्तव ने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को उत्कृष्ट परिणाम के लिए शुभकामनाएं दी।

