दोषीपुरा तिराहे पर जलकल पाइप क्षतिग्रस्त, राहगीरों व छात्रों को हो रही भारी परेशानी

गुरुवार को दोषीपुरा स्थित गाज़ी मियां मेला क्षेत्र में जलकल विभाग की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण दोषीपुरा तिराहे की सड़क की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। सड़क पर जलभराव और गड्ढों के चलते स्थानीय लोगों, राहगीरों एवं वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।बुनकर मार्केट क्षेत्र में मार्ग क्षतिग्रस्त होने से स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं तथा गाज़ी मियां मेला क्षेत्र में आने वाले जायरीनों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर लगातार पानी बहने से मार्ग और अधिक खराब होता जा रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

क्षेत्रीय निवासियों का कहना है कि जब से मिनी ट्यूबवेल लगाया गया है, तभी से पाइप लाइन सही तरीके से नहीं बिछाई गई। इसी कारण बार-बार पाइप क्षतिग्रस्त हो रही है और क्षेत्रवासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।स्थानीय लोगों ने जलकल विभाग एवं संबंधित अधिकारियों से शीघ्र पाइप लाइन की मरम्मत कर सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post