श्री नागरी नाटक मंडली न्यास द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन “नवांकुर कार्यशाला” इस वर्ष अपने 29वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। कार्यशाला का शुभारंभ 15 मई से होगा। इस संबंध में आयोजित पत्रकार वार्ता में न्यास अध्यक्ष डॉ. संजय मेहता ने पत्रकारों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की जानकारी दी।न्यास के सचिव डॉ. अजीत सैगल ने बताया कि भारतेंदु नाट्य अकादमी के सहयोग से कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग के लिए अलग-अलग संकाय नामित किए गए हैं। वरिष्ठ वर्ग के प्रशिक्षण हेतु राष्ट्रीय नाट्य अकादमी से सेवानिवृत्त प्रोफेसर हेमा सिंह तथा कनिष्ठ वर्ग के लिए वरिष्ठ रंगकर्मी सुमन पाठक को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
डॉ. मेहता ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्यशाला पूर्णतः निःशुल्क होगी। प्रतिभागियों से केवल 500रुपये का पंजीकरण शुल्क लिया जाएगा।डॉ. अजीत सैगल ने जानकारी दी कि कार्यशाला के समापन के बाद जूनके चौथे सप्ताह में सप्ताहव्यापी सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त गायन का प्रशिक्षण गुरु मां सुचारिता गुप्ता, कथक प्रशिक्षण विशाल कृष्ण तथा भरतनाट्यम प्रशिक्षण दिव्या श्रीवास्तव द्वारा दिया जाएगा।
पत्रकार वार्ता में सुमन पाठक उपस्थित रहीं। धन्यवाद ज्ञापन न्यासी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने दिया।
Tags
Trending

