वाराणसी। पुलिस के विशेष अभियान ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत अपहरण के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पुलिस ने अपहृत नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया।पुलिस के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी वासुदेवपुर क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर किशोरी को बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि किशोरी को आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण एवं बयान की प्रक्रिया के लिए भेजा गया है। वहीं आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।अभियान में शामिल पुलिस टीम की अधिकारियों ने सराहना की है।
Tags
Trending


