सिंगापुर जाएंगे लालू यादव: पोते इराज का पहला जन्मदिन मनाने के बाद करेंगे हेल्थ चेकअप, अदालत से मिली विदेश यात्रा की मंजूरी

लालू प्रसाद यादव जल्द ही सिंगापुर दौरे पर रवाना होंगे। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो को दिल्ली की अदालत से विदेश यात्रा की अनुमति मिल चुकी है। जानकारी के अनुसार, वह पहले अपने पोते इराज के पहले जन्मदिन समारोह में शामिल होंगे, जिसके बाद सिंगापुर के लिए प्रस्थान करेंगे।दरअसल, 27 मई को तेजस्वी यादव के बेटे इराज का पहला जन्मदिन दिल्ली में मनाया जाएगा। इस खास मौके को लेकर परिवार में उत्साह का माहौल है और जन्मदिन समारोह की तैयारियां बड़े स्तर पर की जा रही हैं। लालू यादव भी इन पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे हुए हैं।

जन्मदिन समारोह के बाद लालू प्रसाद यादव सिंगापुर जाएंगे, जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण और नियमित मेडिकल चेकअप होने की संभावना है। गौरतलब है कि दिसंबर 2022 में सिंगापुर में ही लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें अपनी किडनी डोनेट की थी। ट्रांसप्लांट के बाद से लालू यादव समय-समय पर स्वास्थ्य जांच के लिए सिंगापुर जाते रहे हैं।लालू यादव की विदेश यात्रा को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हैं, हालांकि परिवार की ओर से इसे नियमित स्वास्थ्य जांच से जुड़ा दौरा बताया जा रहा है।




Post a Comment

Previous Post Next Post