योगी के बयान पर मौलाना रशीदी सहमत, सड़क पर नमाज को बताया गलत

ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन (AIIA) के प्रमुख मौलाना साजिद रशीदी ने सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर योगी आदित्यनाथ के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि सड़क पर नमाज पढ़ना उचित नहीं है और इसे टाला जाना चाहिए।

एक यूट्यूब चैनल से बातचीत में रशीदी ने कहा कि नमाज शिफ्ट में भी अदा की जा सकती है, जैसा कि कोरोना काल में किया गया था। उनके अनुसार, इसी वजह से मुख्यमंत्री ने ऐसा सुझाव दिया है और इस पर किसी मौलवी ने आपत्ति नहीं जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल इस मुद्दे को भड़काकर मुसलमानों को उकसाने की कोशिश कर रहे हैं।

रशीदी ने इस्लाम के सिद्धांतों का हवाला देते हुए कहा कि नमाज केवल पाक जगह पर ही पढ़ी जा सकती है, जबकि सड़क पर लोगों और जानवरों की आवाजाही, गंदगी और अन्य कारणों से वह नापाक मानी जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी धार्मिक गतिविधि से दूसरों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। सड़क पर नमाज से जाम लगता है, जिससे आम लोगों और एंबुलेंस जैसी सेवाओं को दिक्कत होती है, इसलिए इसे टालना जरूरी है।






Post a Comment

Previous Post Next Post