दाल मंडी चौड़ीकरण को लेकर क्षेत्र में हुई मुनादी, तीन दिन चलेगा ध्वस्तीकरण अभियान

दाल मंडी चौड़ीकरण अभियान के तहत नगर निगम और वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को दाल मंडी क्षेत्र में ध्वनि यंत्र के माध्यम से मुनादी कराकर भवन स्वामियों को ध्वस्तीकरण की सूचना दी गई।प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार 30 मई को नगर निगम द्वारा 5 भवनों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। वहीं 31 मई को 13 भवनों को गिराया जाएगा, जबकि 1 जून को 15 भवनों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है।

मुनादी के दौरान क्षेत्रीय लोगों और भवन स्वामियों को निर्धारित समय के भीतर भवन खाली करने और आवश्यक सामान हटाने की हिदायत दी गई। दाल मंडी चौड़ीकरण योजना को लेकर प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है, जिससे इलाके में हलचल तेज हो गई है।




Post a Comment

Previous Post Next Post