मदर्स डे के अवसर पर दुलहीपुर क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता अश्वनी शुक्ला एवं अशीष तिवारी द्वारा क्षेत्र की महिलाओं को साड़ी वितरण कर सम्मानित किया गया। इस दौरान दोनों समाजसेवियों ने माताओं का आशीर्वाद लिया और उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान अश्वनी शुक्ला ने कहा कि मां से बड़ा इस दुनिया में कोई नहीं होता। माताओं की सेवा करना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि समाज में गरीब और असहाय महिलाओं की मदद करना उनका हमेशा से प्रयास रहा है और मदर्स डे के अवसर पर माताओं की सेवा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करना सौभाग्य की बात है।इस अवसर पर अभिषेक दुबे, विनय सिंह, अमरजीत सिंह, मनोज कुमार , सौरभ पटेल, लक्ष्मण भारती सहित कई लोग मौजूद रहे।
Tags
Trending

