पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल ने मनाई भाजपा की ऐतिहासिक जीत की खुशी, मिष्ठान वितरण कर जताया उत्साह

पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल की ओर से बड़ी पियरी स्थित बरनवाल धर्मशाला के पास पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जोरदार जश्न मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ता बाजे-गाजे के साथ झूमते-गाते नजर आए और आम लोगों के बीच मिष्ठान वितरण कर खुशी साझा की।

कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए पार्टी की जीत को ऐतिहासिक बताया और भविष्य में भी जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह ‘डब्बू’, मंडल महामंत्री अमित कुमार सोनी, मंडल महामंत्री शिरीष कुमार केसरी ‘रॉकी’ सहित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के पदाधिकारी एवं भाजपा महानगर वाराणसी के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post