वाराणसी में भीषण गर्मी का कहर जारी, भीषण गर्मी में ठंडे पेय पदार्थ सहारा, नगर निगम भी कर रहा पानी का छिड़काव

जनपद में तेज धूप और भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह सूर्य निकलने के साथ ही गर्मी का असर शुरू हो जा रहा है और दोपहर तक हालात बेहद कठिन हो रहे हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण सड़क पर निकलना लोगों के लिए चुनौती बन गया है।यात्री, मजदूर, दुकानदार और आम नागरिक जरूरी कामों के चलते भीषण गर्मी में सड़कों पर निकलने को मजबूर हैं। दोपहर के समय बाजारों और प्रमुख मार्गों पर गर्म हवाओं का असर साफ दिखाई दे रहा है।

लोगों को राहत पहुंचाने के लिए वाराणसी नगर निगम द्वारा शहर के कई प्रमुख इलाकों में वाहनों के माध्यम से पानी का छिड़काव कराया जा रहा है, जिससे सड़कों की तपिश कम हो सके और राहगीरों को कुछ राहत मिल सके।गर्मी और लू से बचाव के लिए लोग आम का पन्ना, बेल का शरबत, नींबू पानी और अन्य ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। चिकित्सकों ने भी लोगों को धूप में निकलने से बचने, अधिक पानी पीने और शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह दी है। 






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post