सूजाबाद क्षेत्र के डोमरी के पास गंगा नदी में मछुआरों के महाजाल में एक शिवलिंग मिलने का मामला सामने आया है। शिवलिंग मिलने की सूचना के बाद स्थानीय लोगों में उत्सुकता का माहौल है।जानकारी के अनुसार, मछुआरों ने गंगा में महाजाल डाला था। इसी दौरान जाल में एक पत्थरनुमा प्राचीन शिवलिंग फंसकर बाहर आया। शिवलिंग के मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और दर्शन-पूजन शुरू कर दिया।
स्थानीय लोगों का दावा है कि यह शिवलिंग करीब 2500 वर्ष पुराना हो सकता है। हालांकि, इसकी प्राचीनता और ऐतिहासिक महत्व की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।मामले की जानकारी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को दे दी गई है। विशेषज्ञों द्वारा जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि शिवलिंग वास्तव में कितना पुराना है और इसका ऐतिहासिक महत्व क्या है।फिलहाल, प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से शिवलिंग के परीक्षण और संरक्षण की प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है।

