उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। गोरखपुर और जालौन समेत कई जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के 14 शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जिससे गर्मी का असर अभी भी बरकरार है।
मौसम में बदलाव के बीच धार्मिक नगरी वृंदावन की गौशालाओं में गायों को गर्मी से बचाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए। गौशाला प्रबंधन ने गायों को ठंडाई पिलाकर राहत पहुंचाने का प्रयास किया।मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी रहेगी, जबकि कई क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप जारी रह सकता है।
Tags
Trending

