बिहार में बड़ा हादसा, अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग; 5 की जान गई, 20 से ज्यादा झुलसे

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ब्रह्मपुरा स्थित 'प्रसाद हॉस्पिटल' में अचानक भीषण आग लगने से पांच मरीजों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग झुलस गए। हादसे के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, आग अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित आईसीयू (ICU) वार्ड में लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे भवन में घना धुआं फैल गया। धुएं के कारण मरीजों और अस्पताल कर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलते ही प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू अभियान चलाकर मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और घायलों को इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया। हादसे में मरीजों की हुई मौत में शामिल शशांक कुमार (औराई, मुजफ्फरपुर), गीता देवी (मोतीपुर, मुजफ्फरपुर), उदय कुमार (तरियानी, शिवहर) और भी थे। 

फिलहाल प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post