राजधानी लखनऊ के नरही स्थित विद्या मंदिर गर्ल्स हाई स्कूल को इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के अनुपालन में प्रशासन ने खाली करा दिया। पुलिस की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई के दौरान विद्यालय परिसर से फर्नीचर, शैक्षिक अभिलेख और अन्य सामान बाहर निकाला गया। यहां तक कि कक्षाओं में लगे पंखों को भी हटाए जाने की जानकारी सामने आई है।
कार्रवाई के दौरान विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और कर्मचारियों ने विरोध जताया, लेकिन प्रशासन ने कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए प्रक्रिया पूरी कराई। इस घटना के बाद विद्यालय से जुड़े लोगों में भारी नाराजगी और रोष देखा गया।शिक्षक नेता आशीष कुमार सिंह ने कहा कि यह मामला प्रदेश के मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों की भूमि और परिसंपत्तियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। उनका कहना है कि इस घटनाक्रम ने स्कूलों की संपत्तियों के संरक्षण और उनके कानूनी अधिकारों को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
विद्यालय को खाली कराए जाने की इस कार्रवाई के बाद शिक्षा जगत में भी चर्चा तेज हो गई है। संबंधित पक्षों की ओर से मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पर भी कड़ी नजर बनी हुई है।


