एकादशी पर दशाश्वमेध घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

पुरुषोत्तम मास के दौरान पड़ने वाली पावन एकादशी के अवसर पर गुरुवार सुबह दशाश्वमेध घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।भोर से ही घाटों पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान विष्णु एवं मां गंगा का स्मरण किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

एकादशी और पुरुषोत्तम मास के विशेष संयोग के चलते घाटों पर धार्मिक माहौल देखने को मिला। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन एवं पुलिस की ओर से भी आवश्यक इंतजाम किए गए थे।श्रद्धालुओं का मानना है कि पुरुषोत्तम मास में एकादशी के दिन गंगा स्नान और भगवान विष्णु की आराधना करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर दशाश्वमेध घाट सहित अन्य प्रमुख घाटों पर भी श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।




Post a Comment

Previous Post Next Post