सूरजकुंड में जाम नालियों की समस्या के समाधान को शुरू हुआ मरम्मत कार्य

सूरजकुंड क्षेत्र में नालियों के जाम होने और जल निकासी बाधित होने की समस्या को लेकर स्थानीय पार्षद आनंद राज गुप्ता की पहल पर नगर निगम ने मरम्मत एवं सफाई कार्य शुरू करा दिया है।पार्षद आनंद राज गुप्ता ने बताया कि गिरजाघर चौराहे के आसपास चल रहे सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य के कारण कई गलियों की नालियां जाम हो गई थीं। इससे बारिश और घरेलू उपयोग के पानी की निकासी प्रभावित हो रही थी, जिससे क्षेत्रवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

उन्होंने बताया कि एक प्रमुख गली में स्थित पुरानी ड्रेनेज चैंबर (गली-पिट) भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। नगर निगम को सूचना देने के बाद नई गली-पिट का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है, जिससे जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाया जा सके।पार्षद के अनुसार नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग एवं सामान्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर नालियों की सफाई और मरम्मत कार्य में जुटी हुई हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही क्षेत्र की जलभराव और जल निकासी संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान कर लोगों को राहत प्रदान की जाएगी।




Post a Comment

Previous Post Next Post