भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने वाराणसी पहुंचकर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर धाम में बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश सेवा में सर्वाधिक दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर कार्यरत रहने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनकी दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।दर्शन-पूजन के बाद पंकज चौधरी ने ललिता घाट पहुंचकर मां गंगा का विधिवत पूजन-अर्चन किया। उन्होंने गंगा जी का दुग्धाभिषेक कर आरती की तथा प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, दशाशंकर मिश्रा, विधायक नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
Tags
Trending


