वसंता कॉलेज और आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय के बीच शैक्षणिक MOU पर हस्ताक्षर

शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वसंता कॉलेज फॉर वुमेन, राजघाट और आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय, डोमरी-रामनगर के बीच मंगलवार को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए।समझौते पर वसंता कॉलेज की प्राचार्या प्रो. अलका सिंह एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राम नरेश शर्मा ने हस्ताक्षर किए। MOU के तहत दोनों संस्थान शिक्षण, शोध, संयुक्त परियोजनाओं, सांस्कृतिक गतिविधियों, अध्ययन भ्रमण तथा स्टाफ प्रशिक्षण के क्षेत्र में सहयोग करेंगे।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की निदेशक प्रो. कल्पलता पाण्डेय ने अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पौधा भेंट कर स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि यह समझौता नई शिक्षा नीति-2020 के तहत सहयोगात्मक शिक्षण, अनुसंधान और छात्राओं के कौशल विकास को नई दिशा देगा।कार्यक्रम में दोनों संस्थानों के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post