वृंदावन। आईपीएल खिताब जीतने के बाद भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन स्थित आश्रम में प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान दोनों आश्रम परिसर में नंगे पैर चलते हुए नजर आए।सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में विराट और अनुष्का बेहद सादगीपूर्ण अंदाज में आश्रम की ओर जाते दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि दोनों ने प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया और कुछ समय आश्रम में बिताया।
आईपीएल में सफलता के बाद विराट कोहली का यह आध्यात्मिक दौरा चर्चा का विषय बना हुआ है। इससे पहले भी विराट और अनुष्का कई बार वृंदावन पहुंचकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर चुके हैं।इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जहां प्रशंसक दोनों के इस आध्यात्मिक पक्ष की सराहना कर रहे हैं।
Tags
Trending


