वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में कार्यरत कार्यालय अधीक्षक राजनाथ के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने उनके दीर्घकालीन योगदान को स्मरण करते हुए सम्मानित किया।समारोह को संबोधित करते हुए कुलपति ने कहा कि राजनाथ ने अपने 16 वर्षों के कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ किया। उन्होंने विश्वविद्यालय की विभिन्न प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कुलपति ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना की।
अपने संबोधन में राजनाथ ने विश्वविद्यालय में बिताए वर्षों के अनुभव साझा किए और सहयोग के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों तथा सहकर्मियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्थान से जुड़ी यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी।कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने राजनाथ के योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।


