लखनऊ में ऑटो चालक को बंधक बनाकर लूटा, सवारी बनकर बैठे तीन बदमाश ऑटो और मोबाइल लेकर फरार

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में गुरुवार रात एक ऑटो चालक को सवारी बनकर बैठे तीन बदमाशों ने अपना शिकार बना लिया। पीड़ित चालक प्रदीप कुमार के अनुसार, लुलु मॉल के पास तीन युवक उसके ऑटो में सवार हुए। रास्ते में उन्होंने उसे नशीला पेय पिलाया और बाद में मारपीट कर हाथ-पैर बांध दिए।

बदमाश प्रदीप को भेड़हन खेड़ा गांव के पास सुनसान इलाके में फेंककर उसका ऑटो और मोबाइल फोन लूट ले गए। शुक्रवार सुबह होश आने पर प्रदीप किसी तरह कैंसर संस्थान के पास पहुंचा और एक राहगीर की मदद से अपने परिजनों तथा पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी।

इलाज कराने के बाद चालक ने पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। अधिकारियों ने जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी का दावा किया है। 



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post