डबल डेथ से दहला बनियापुर गांव, हत्या या आत्महत्या? उठ रहे कई सवाल

चोलापुर थाना क्षेत्र के बनियापुर गांव में दो लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुट गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति का शव कमरे के अंदर पड़ा मिला, जिसके सिर से खून निकल रहा था। वहीं दूसरे व्यक्ति का शव घर के बाथरूम में बरामद हुआ। घटनास्थल से सल्फास का एक पैकेट भी मिला है, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है।मृतकों में से एक की पहचान अभिजीत गांगुली के रूप में हुई है, जबकि दूसरे व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर चोलापुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। इसके बाद एसीपी और डीसीपी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं तथा फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए लगाया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला हत्या का है, आत्महत्या का है या फिर किसी अन्य परिस्थिति में दोनों की मौत हुई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों व्यक्ति शराब पीने के आदी बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस ने एहतियातन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




Post a Comment

Previous Post Next Post