प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को गुजरात के सूरत और केंद्र शासित प्रदेश दमन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान लगभग 21,770 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। परियोजनाओं के द्वारा सूरत में सड़क, स्वास्थ्य, बिजली और औद्योगिक विकास से जुड़े क्षेत्र को मजबूती प्रदान करना है।गुरुवार को दोपहर 2:30 बजे सूरत जिले के हजीरा पहुंचेंगे जहां वे चल रहे औद्योगिक कार्यों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की जायजा लेंगे। इसके बाद शाम 4:15 बजे जनसभा को संबोधित करने के साथ ही 18,800 करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
प्रधानमंत्री शाम 7:15 बजे लगभग 1,630 करोड़ रुपये की नई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री लक्षद्वीप के लिए 885 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण बंदरगाह परियोजनाओं का भी लोकार्पण करेंगे।प्रधानमंत्री दोनों स्थानों पर जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि यह दौरा गुजरात, दमन-दीव और लक्षद्वीप में बुनियादी ढांचे और आर्थिक विकास को नई दिशा प्रदान करेगा।


