विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर पौधरोपण, 1100 पौधे लगाने का संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था द्वारा नगवा वार्ड के डुमराव बाग कॉलोनी स्थित तुलसी पार्क में पौधरोपण एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पार्षद माधुरी सिंह और पूर्व पार्षद रविंद्र सिंह ने पौधे लगाकर की।संस्था की अध्यक्ष ममता ने बताया कि अभियान के तहत अगस्त तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 1100 पौधे लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में आम, अमरूद, पीपल, बरगद, हरसिंगार, जामुन, अशोक और गुलाब समेत विभिन्न छायादार, फलदार व औषधीय पौधों का रोपण किया गया।

वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन से निपटने और लगाए गए पौधों के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। इस दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा नि:शुल्क पौधों का वितरण भी किया गया।कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।




Post a Comment

Previous Post Next Post