बॉलीवुड ने खोया एक दिग्गज चेहरा, पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन

हिंदी फिल्म जगत के वरिष्ठ फिल्म निर्माता और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का गुरुवार सुबह 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से लिवर संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें बुधवार रात मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

परिजनों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे मुंबई के सांता क्रूज़ स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा।  निहलानी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक प्रसिद्ध हस्ती थे।वह देश की फिल्म सर्टिफिकेशन संस्था के पूर्व प्रमुख रहे। वह कई बॉलीवुड फिल्मों के निर्माता रहे। इन फिल्मों में 'आंखें', 'अंदाज', 'तलाश', 'रंगीला राजा' और 'जूली 2' शामिल। वर्ष 2015 से 2017 तक उन्होंने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। अपने कार्यकाल के दौरान वे कई चर्चित फैसलों और फिल्म प्रमाणन से जुड़े विवादों के कारण सुर्खियों में रहे। फिल्म उद्योग में उनका योगदान कई दशकों तक फैला रहा।




Post a Comment

Previous Post Next Post