राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वितरित किया मैंगो जूस, दीर्घायु की कामना की

महानगर कांग्रेस कमेटी के सचिव आकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में वार्ड दशाश्वमेध की ओर से राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर मैंगो जूस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबा विश्वनाथ, माता अन्नपूर्णा एवं बाबा काल भैरव से राहुल गांधी के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। साथ ही उन्होंने प्रार्थना की कि भविष्य में राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व करें।

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गणेश शंकर पांडे, महानगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव ब्रह्म दत्त त्रिपाठी, सचिव विवेक यादव, सचिव आकाश मल्होत्रा, वार्ड अध्यक्ष दीपक यादव, वार्ड सचिव आशीष ठाकुर, नरसिंह दास वर्मा, राजकुमार अवस्थी, बैजनाथ प्रसाद, गोपाल अग्रवाल, रंजन जोगाई, बच्चे लाल गोंड सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान लोगों को मैंगो जूस वितरित किया गया और राहुल गांधी के जन्मदिन को उत्साहपूर्वक मनाया गया।






Post a Comment

Previous Post Next Post